समस्तीपुर के मोरवा में पल्स पोलियो अभियान शुरू

मोरवा/संवाददाता


समस्तीपुर जिले के मोरवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब ने हरी झंडी दिखाकर एवं बच्चों को ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की ।ग्यारह से पन्द्रह अक्टूबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए मोरवा में सैंतीस सुपरवाइजर के नेतृत्व में कुल एक सौ एक टीम गठित कर घर घर जा कर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।लगभग सैंतीस हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर प्रियंका कुमारी,घनश्याम मिश्र, शशि देव् मिश्र आदि मौजूद थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.