मोरवा में मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया

मोरवा/संवाददाता।

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।समाजसेवी संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अभियान दल को रवाना किया । इसका संचालन राकेश कुमार राय और कार्यक्रम की देखरेख मोरवा के रमेश राय ने किया।कार्यक्रम का नेतृत्व पप्पू कुमार ने किया। मौके पर रामपरी देवी ,जगदीश कुमार,अभिषेक कुमार,मीरा देवी,पूजा कुमारी,कंचन कुमारी,कोमल कुमारी,राजेश गुप्ता ,विजय चौरसिया सहित दर्जनों युवा मौजूद थे ।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.