दरौदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार अनुराग उर्फ भोला जी ने आज क्षेत्र में दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया
0Mithla hindi newsOctober 26, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-दरौदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार अनुराग उर्फ भोला जी ने आज क्षेत्र में दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा क्षेत्र के लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगा उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व सांसद दिवंगत श्री उमा शंकर बाबू ने दरौदा के विकास के लिए असंख्य कार्य किए उनके अधूरे सपने को दरौदा में माता जग माता देवी कविता सिंह जितेंद्र स्वामी अजय सिंह ने पूरा किया दरौदा उनका घर है दरौदा की मिट्टी में वे रचे बसे हैं उनका बचपन बीता है उनके पिताजी जब महाराजगंज से विधायक हुआ करते थे तो दरौदा के आंगन में उन्होंने खेला है वहां के लोगों से परिवारिक संबंध है नए परिसीमन के बाद जब विधानसभा बना तब यहां से माता जग माता देवी ने विजय पताका फहराया क्षेत्र का विकास किया बाद में कविता सिंह यहां से विधायक बनी लेकिन पिछले उपचुनाव में जिस तरह से चोर दरवाजे से कुछ लोग आए और जोड़-तोड़ से विधायक बन गए वहां से क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया उनके बड़े भाई भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी जदयू नेता अजय सिंह जैसे लोगों ने दरौदा को सजाया संवारा था पर कुछ लोग साजिश के तहत आए और दरौदा के कुर्सी पर कब्जा करके लोगों को बरगलाने लगे समाज में विद्वेष फैलाने जातीयता फैलाने वाले लोगों को जवाब देने के लिए वे चुनाव में खड़े हैं चुनाव में जीतने के बाद वहीं एनडीए के असली प्रत्याशी साबित होंगे एनडीए की बनने वाली लोकप्रिय सरकार में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे उन्होंने सभी जाति धर्म के लोगों से विकास के लिए गैस चुल्हा छाप पर बटन दबाने की अपील की
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज