राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार में काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी : सुदीप पांडे
0Mithla hindi newsOctober 26, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके सुपरस्टार अभिनेता सुदीप पांडे आज लंबे अरसे बाद पटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में थे। सुदीप मुंबई महानगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख बनाए गए हैं तथा बिहार में पार्टी के स्टार प्रचारक बनकर आए हैं बातचीत के क्रम में सुदीप ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में एक बेहतर सरकार चला रही है उस मॉडल को लेकर बिहार में आए बिहार के विकास को लेकर भी उनकी पार्टी ने कई सारे विजन तैयार किए बिहार में 145 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है 20 से ज्यादा सीटों पर वे खुद जाकर बड़ी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं कई सारे अन्य बॉलीवुड के कलाकार भी चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं उन्हें पूरा भरोसा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार में काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा कई सीटों पर एनडीए व महागठबंधन को हराने में भी हम भूमिका अदा करेगी भोजपुरी सिनेमा से अश्लीलता को दूर करने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया कहा जिस तरह से शराबबंदी जरूरी थी उसी तरह बिहार में गंदे गीतों पर प्रतिबंध भी जरूरी है
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज