इंटरव्यू: डॉ संजय प्रकाश मयूख बोले- हमें मिलेगी जबरदस्त जीत, बिहार एनडीए ही जीतेंगे
0Mithla hindi newsOctober 26, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी व बिहार से विधान पार्षद डॉ संजय प्रकाश मयूख से वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह से पटना में मुलाकात हुई चुनावी आपाधापी के बीच भाजपा के मीडिया सेल की कमान संभाल रहे डॉ संजय प्रकाश मयूख ने बताया कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर रहा है बिहार की जनता बिहार को विकास के पथ पर ले जाने वाले दल व गठबंधन के पक्ष में है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को लेकर जो भी विजन दिया है वह बिहार की जनता पसंद कर रही है बिहार में जहां कहीं भी प्रधानमंत्री की रैली हो रही है सोशल डिस्टेंस के साथ अपार संख्या में लोग आ रहे हैं बिहार में भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि बिहार के विकास से कभी समझौता नहीं किया जाएगा बिहार में एनडीए की सरकार बनने में स्थिति में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई भ्रम की स्थिति नहीं है लोकसभा चुनाव की कहानी पुनः विधानसभा चुनाव में 2020 में दोहराई जा रही है एनडीए पूरी तरह से एकजुट होकर बिहार में चुनाव लड़ रहा है एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार भी बनाने जा रहा है यह जनता का जनादेश है जनता चाहती है कि केंद्र और बिहार में एक ही दल व गठबंधन की सरकार हो जो बिहार को विकास के पथ पर लेकर जाएं
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज