तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ताल ठोक रहे चर्चित उद्योगपति व समाजसेवी संजय कुमार सिंह
0Mithla hindi newsOctober 12, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-तरैया विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने कहा कि तरैया के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग लगाएंगे चीनी मिल खोलने की दिशा में पहल कर रहे हैं अगर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जनादेश दिया तो वे तरैया को बिहार ही नहीं देश के मानचित्र पर स्थापित करेंगे युवाओं से संवाद के क्रम में उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार के दिन में अपने तरैया कार्यालय में क्षेत्र के युवाओं से मिलते हैं उनसे सीधी बात करते हैं उनके स्किल को जानते हैं जो जिस विधा में पारंगत है उस क्षेत्र में उन्हें रोजगार दिलाने का प्रयास करते हैं चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार दिलाया है विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी दल या कोई भी प्रत्याशी सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतने आया है वे लोगों के सपने को पूरा करने आए हैं पलायन बेरोजगारी बढ़ी भी के खिलाफ स्थाई निदान चाहते हैं सिर्फ चुनाव के समय घड़ियाली आंसू बहा कर लोगों की भावनाओं से खेलकर कोई क्षेत्र का विकास नहीं कर सकता लोग उनकी बातों को समझ रहे हैं युवाओं की टोली साथ आ रही है उन्हें पूरा विश्वास है कि तरैया की महान जनता इस बार विधानसभा भेजने का काम करेगी और वह तरैया के लोगों की सेवा करेंगे जो भी वादे कर रहे हैं उसे पूरा करके दिखाएंगे तरैया में विकास की गंगा बहेगी बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान होगा स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र के मतदाताओं को तत्कालिक लाभ नहीं स्थाई लाभ देने के विचार से चुनाव में आए वोट के लिए लोगों को कुछ लोग तात्कालिक लाभ दे सकते हैं लेकिन अगले 5 साल तक वे लोग उनके दुख दर्द को देखने तक नहीं आएंगे
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज