रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह कुशवाहा का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मोरवा का प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया, एवं जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया। इसके साथ है 19 अक्टूबर को नामांकन का निर्णय लिया गया। राज्य परिषद सदस्य रंजीत कुमार, आलोक कुमार सिंह कुशवाहा, कृष्ण प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रमोद पासवान, शमशाद आलम, नवीन कुमार, दिलीप राय , नारायण प्रसाद सिंह, कुंदन कुशवाहा, रामजतन कुशवाहा आदि ने स्वागत करते हुए बैठक को संबोधित किया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment