निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर सिंह ने तरैया विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर नुक्कड़ सभा किया
0Mithla hindi newsOctober 15, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर सिंह ने आज तरैया विधानसभा क्षेत्र के पचरौर और आकुचक टीकमपुर रसीदपुर संग्रामपुर व माधोपुर में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया तथा जनता से सीधा संवाद किया युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि वे निर्दलीय प्रत्याशी हैं वह तरैया के लोगों के दुख दर्द के विगत 15 वर्षों से भागी रहे हैं उनके बड़े पिताजी प्रभुनाथ बाबू और उनके पिता दीनानाथ सिंह का भी तरैया के लोगों से काफी घनिष्ठ संबंध रहा है तरैया के मान अभिमान की लड़ाई उनका परिवार बरसों से लड़ते आया है इसी कारण से तरैया के लोगों से उनका भावनात्मक लगाव है और वह लोगों की सेवा के लिए तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं अपने साथ चल रहे युवकों के हुजूम के बारे में उन्होंने कहा यह लोगों का प्यार है स्नेह है वे लोगों के बीच के नेता हैं और लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि चुनाव जीतकर जाने के बाद तरैया के विकास से कमीशन खोरी को खत्म करेंगे आम आदमी को मिलने वाली सुविधाएं उसके घर तक जाएगी कोई भी सरकारी योजना फाइलों में कैद नहीं होगी दलाली कमीशन खोरी बंद होगी क्षेत्र में जो समस्याएं हैं उसका निदान होगा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज