बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने किया नामांकन '' इस मौके पर कहा दलाल से लड़ना पहली प्राथमिकता ''
0Mithla hindi newsOctober 15, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने आज छपरा समाहरणालय में अपना पर्चा दाखिल किया तारकेश्वर सिंह के साथ मसरख से जुलूस की शक्ल में हजारों वाहनों पर सवार उनके समर्थक छपरा पहुंचे थे सर्व विदित हो कि तारकेश्वर सिंह भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार थे उन्हें टिकट देने की घोषणा भी हो गई थी पर अंतिम समय में वीआईपी पार्टी को यह सीट चली गई और दो करोड़ में जैसा कि श्री सिंह ने आरोप लगाया है यह सीट एक दूसरे व्यक्ति को बेच दी गई इसको लेकर क्षेत्र में सहानुभूति लहर भी तारकेश्वर सिंह के पक्ष में दिख रहा है अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तारकेश्वर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया इस बार बनियापुर में आर-पार की लड़ाई है इस बार बनियापुर में उन्हें दलालों से लड़ना है साथ ही साथ ऐसे तत्वों से भी लगना है जो सत्ता का सुख भोगने के लिए जनता के दुख को भूल जाते हैं कोरोनावायरस है पर यहां के स्थानीय विधायक कभी भी लोगों के दुख-दर्द को जानने नहीं पहुंचे उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार बनियापुर की जनता लोजपा के चुनाव चिन्ह झोपड़ी छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बना आएगी वहीं एनडीए के असली उम्मीदवार है
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज