तरैया विधानसभा क्षेत्र : पप्पू यादव के पार्टी से संजय कुमार सिंह ने दाखिल किया नामांकन
0Mithla hindi newsOctober 15, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- तरैया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद पप्पू यादव के पार्टी जाप प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने नामांकन के बाद आज से अपना जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया आज उन्होंने तरैया और इसुआपुर प्रखंड के कई गांव का दौरा किया तथा लोगों से अपने चुनाव चिन्ह कैंची छाप पर वोट देने की अपील की संजय कुमार सिंह ने कहा कि वे धनबल और बाहुबल के आधार पर नहीं जन बल के आधार पर तरैया के जनप्रतिनिधि बनना चाहते हैं उन्होंने बताया कि वह तरैया में चीनी मिल खोलना चाहते हैं तरैया के युवाओं को 15 से 20,000 की नौकरी के लिए बाहर भटकने देना नहीं चाहते वे चाहते हैं कि यहां स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार दिलाया संजय कुमार सिंह ने बताया कि वे उनके साथ आए हैं वे कभी भी लोगों को वोट के लिए तत्कालीन फायदे की वस्तुएं नहीं बांट सकते उन्होंने पहले भी कहा है कि अगर लोगों ने उन्हें वोट दिया तो बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान होगा तरैया में सबसे ज्यादा बड़ी समस्या बेरोजगारी है बेरोजगारी के कारण गांव में ताले लगे हुए हैं लोग छोटी मोटी नौकरियों के लिए बाहर के प्रदेशों में चले जाते हैं उन्होंने अपने चुनाव का मुद्दा पलायन और बेरोजगारी को ही बनाया है उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के कई सारे विकल्प मौजूद है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया पप्पू यादव की पार्टी जाप की तरफ से प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने कहा कि पप्पू यादव सही मायने में जननायक है वह कहने में नहीं करने में विश्वास करते हैं जब कभी भी बिहार के लोगों पर कहीं अत्याचार होता है पप्पू यादव सबसे पहले खड़े हो जाते हैं यही कारण है कि तरह से पप्पू यादव के प्रतिनिधि बनकर लोगों का वोट मांग रहे हैं उन्होंने अपने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि वे जो भी वादा कर रहे हैं चुनाव जीतने के बाद उसे पूरा करके दिखाएंगे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज