चकाई विधानसभा : सुमित सिंह ने कहा कि उनके साथ छल हुआ है जिसका बदला चकाई की महान जनता लेगी
0Mithla hindi newsأكتوبر 22, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-चकाई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने आज चकाई में दर्जनों जनसभाओं का आयोजन किया जिसमें वे लोगों से सीधे संवाद करते नजर आए सुमित सिंह ने कहा कि उनके साथ छल हुआ है जिसका बदला चकाई की महान जनता लेगी उनके पिताजी पहले क्षेत्र के प्रतिनिधि हुआ करते थे 2010 में यहां की जनता ने उन्हें विधायक बना कर भेजा 2015 में भी लोगों का अपार जनसमर्थन मिला पर कुछ गलतफहमी ओं के कारण काफी कम अंतर से चुनाव हार गए पर लोगों की सेवा में दिन-रात जुटे रहे इस बार इस दल में थे उस दल ने उनके साथ छल किया उनका टिकट काटकर बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया लेकिन जनतंत्र में जनता मालिक है और मालिक का आदेश है कि वह चुनाव लड़े तो वह चुनाव लड़ रहे हैं अब आई के मान सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है सुमित कुमार सिंह ने कहा कि वे कभी भी अपने कर्तव्य से नहीं दिखेंगे लोगों की सेवा के लिए दिन रात लगे रहेंगे सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ अग्रिम पंक्ति में लेकर जाएंगे स्थानीय जनसमस्याओं को सदन में उठाएंगे सरकारी योजनाएं समय पर पूरा होगी ठेकेदारी प्रथा दलाली प्रथा समाप्त होगी विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा उन्होंने लोगों से अपील किया कि 28 तारीख को ईवीएम में तेरह नंबर पर उनके चुनाव चिन्ह सेव छाप पर बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजई बनाएं कई दलों के नेता आज सुमित सिंह के समर्थन में उतर गए जदयू के स्थानीय नेताओं ने पहले ही पार्टी से बगावत कर सुमित सिंह का समर्थन कर दिया है युवाओं का हुजूम सुमित सिंह के साथ नजर आ रहा है
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज