तरैया से निर्दलीय प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने आज पचभिण्डा में जनसंपर्क अभियान किया
0Mithla hindi newsأكتوبر 22, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-तरैया से निर्दलीय प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने आज पचभिण्डा में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तरैया में वे अपने बड़े पापा प्रभुनाथ सिंह व अपने पिता दीनानाथ सिंह के लिए न्याय मांगने आए हैं वह विगत 15 वर्षों से तरैया की जनता की सेवा में बिना कोई प्रतिनिधि बने लगे हुए हैं बात चाहे बाढ की हो या करो ना की हो वह बिना जात धर्म देखे हर संप्रदाय के लोगों की सेवा करते आए हैं चुनाव का समय है ऐसे में समर्थकों के विशेष दबाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर तरैया विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं उनकी लड़ाई तरैया की महान जनता को लड़ना है उन्हें पूरा विश्वास है कि तरैया के लोग उन्हें आशीर्वाद देंगे. सभी जाति सभी धर्म के लोगों को उन्होंने एकजुट रहने की अपील की किसी के बहकावे में आने की अपील नहीं की उन्होंने कहा कि तरैया सदा इतिहास रचता रहा है यहां का जनादेश उन्हें मजबूती प्रदान करेगा तथा क्षेत्र के लोगों से किए गए वादे को पूरा करेंगे अपने जनसंपर्क में उमड़े जन सैलाब के लिए भी उन्होंने तरैया के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज