लालू यादव के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का उत्साह दिखाई दिया
0Mithla hindi newsJune 11, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- सारण जलालपुर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खौफ पर लालू यादव के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का उत्साह दिखाई दिया। शुक्रवार को माननीय लालू यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर जलालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिहार विधान परिषद एम एल सी पद के राजद के भावी प्रत्याशी भाई सुधांशु रंजन के नेतृत्व में दो दर्जन लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाया इस अवसर पर श्री रंजन का कहना था कि हम पिछले 2 महीनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे।संक्रमण से मुक्त हो कर भी अपने जनता जनार्दन से अलग थलग अपने घर में ही आइसोलेशन वार्ड बना कर रहने को मजबूर थे आज मैं अपने समर्थकों के साथ अपने आदर्श माननीय लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर महेंद्र नाथ मिश्र जी की धरती जलालपुर में उत्साह पूर्वक श्री लालू यादव जी का जन्मदिन भी मनाया तथा कोरोना वैक्सीन भी लगवाया हम अपने साथियों से नम्र निवेदन करते हैं कि आप भी कोरोना वैक्सीन लगवाए हैं तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करें श्री रंजन के साथ कफील मुमताज परमात्मा जी प्रवीण भाई भाई मनोहर बाबा हरीश तिवारी सहित दर्जनों लोग के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज