मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड की ओर से इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं का रिजल्ट जल्दी जारी करने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। आपको बता दें कि राज्य बोर्ड की ओर से इंटर रिजल्ट पूरा करने की दिशा में लगभग आधा काम पूरा हो चुका है, वहीं शनिवार से मैट्रिक का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि राज्य बोर्ड की ओर से सबकुछ ठीक रहा तो 17 मार्च को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च को जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार