बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद से नीतीश कुमार एक्शन के मूड में है.
क्राइम करप्शन के मुद्दे पर बिलकुल समझौता करने के मूड में नहीं हैं.बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक की गई. इस बैठक में भ्रष्टाचार और माफिया राज पर सख्त कार्रवाई करने के लिए लाए जाने वाले कानून के प्रारूप को स्वीकृति दी गई. बैठक में कुल 5 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. वहीं, बिहार में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पहले से ही तीन-तीन एजेंसियां कार्य कर रही हैं. इनमें आर्थिक अपराध इकाई, निगरानी ब्यूरो और विशेष निगरानी इकाई है. इन तीनों एजेंसियों के पास पूर्व से काफी शक्तियां हैं. सरकार इन जांच एजेंसियों की शक्तियां और भी बढ़ा सकती है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार