कार्रवाई की मांग हम लोग करेंगे.
वहीं, विधानसभा परिसर में वामदल और कांग्रेस के विधायक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी को लोकतंत्र की हत्यारी बता रहे हैं. इल्जाम लगा रहे हैं कि जांच एजेंसियों का डर दिखाकर, पैसों के दम पर महागठबंधन विधायकों को बीजेपी तोड़ रही है. पाला बदलने वाले सभी महागठबंधन विधायकों की सदस्यता जाएगी. स्पीकर से हम लोग मांग करेंगे.
बता दें कि महागठबंधन के तीन विधायक मंगलवार को पाला बदले थे. कांग्रेस के 2 और आरजेडी के एक विधायक एनडीए खेमे में सम्मिलित हो गए. उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को भी आरजेडी के 3 विधायक पाला बदलकर बीजेपी के साथ आ गए थे. विधानसभा सचिवालय द्वारा हालांकि अब तक कोई अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है. और बता दे कि ऐसे में आधिकारिक रूप से विधायकों की संख्या में अंतर नहीं आएगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार