बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि किसी परिवार वाले को टिकट नहीं दोगे क्या?
परिवार वालों से वोट भी नहीं मांगने जाओगे क्या? नारा देते हुए उन्होंने बोला कि 'यूपी और बिहार के 120 सीट लाओ, बीजेपी को हटाओ'. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं, बिहार में 40 सीटें हैं, इन सभी 120 सीटों पर बीजेपी को हराना है, केंद्र की सत्ता चली जाएगी.सपा प्रमुख बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोला कि किसान दुखी है, नौजवान के हाथ में नौकरी नहीं है और 10 वर्ष के उनके कार्यकाल में जनता के लिए क्या उपलब्धि है? आशा है कि यूपी के साथ-साथ बिहार भी परिवर्तन की तरफ चलेगा. 2024 में 'संविधान मंथन' होने जा रहा है. एक ओर संविधान के रक्षक हैं तो वही दूसरी तरफ संविधान के भक्षक हैं. संविधान को नष्ट करने वाले लोग हैं
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार