यूपीए की सरकार में जिस मूल्य पर गैस सिलेंडर मिलता था
उससे कम दामों में अभी गैस सिलेंडर मिल रहा है.बता दें कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया आएंगे, जहां 9 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. जिससे चंपारण में तेज गति से विकास होगा. इस प्रोग्राम की तैयारी में जिला प्रशासन से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. वहीं, सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई है. बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर पहले ही एसपीजी कमांडो पहुंच चुके हैं, जहां सभा स्थल बनाया गया है. वहीं, इस प्रोग्राम को लेकर सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि पीएम के आगमन से पहले संस्कृति प्रोग्राम का आयोजन करने का प्रयत्न किया जा रहा है, जहां कुमार सानू और उदित नारायण को बुलाने का प्रयत्न में लगे हैं. जहां लोगों का भी मनोरंजन होगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार