जमीन एग्रीमेंट के नाम पर ठग लिए 2 करोड रुपए अब दे रहे हैं जान से मारने की धमकी
0Mithla hindi newsNovember 18, 2024
अनूप नारायण सिंह
पटना ग्रीन हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार सिंह ने पटना के नेउरा थाना के रहने वाले बेला गांव निवासी अजय सिंह अवधेश सिंह के खिलाफ 2 करोड रुपए ठगी करने तथा 2022 में ही पैसे लेकर जमीन का एग्रीमेंट करने और उसी जमीन पर उनके द्वारा कराए गए बाउंड्री को आज तोड़ने तथा जान से मारने की मिली धमकी के संदर्भ में सनहा दर्ज कराया है। भूषण कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में ही उन्होंने 95 लाख तथा 74 लाख रुपया इन लोगों को बेला गांव थाना नेउरा में जमीन एग्रीमेंट के नाम पर दिया था उसके बाद इन लोगों की नियत बदल गई और इन लोगों ने पैसा हद रखने के नियत से इस जमीन का किसी दूसरे के साथ एग्रीमेंट कर दिया उस जमीन पर उन्होंने लाखों रुपए की लागत से बाउंड्री करवाया था जिसे तोड़ दिया गया। जब यह घटनास्थल पर पहुंचे तो अपराधियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली इसी संदर्भ में इन्होंने नेउरा थाने में सनहा दर्ज कराई है इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है बिल्डर ने पूर्व में भी थाने को इस मामले से अवगत कराया था दोनों लोगों को बुलाकर बीच बचाव किया गया था। जमीन मालिक ने पैसा लौटाने का वादा भी किया था इसी बीच उसने उसी जमीन का सौदा किसी दूसरे के साथ कर दिया है थाने को प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज