12 अप्रैल को पटना आएंगे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर समीक्षा बैठक


संवाद 


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 12 अप्रैल को पटना दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मनरेगा मजदूरी भुगतान पर खास फोकस रहेगा।

माना जा रहा है कि बैठक से पहले ही मजदूरों को उनकी लंबित मजदूरी मिल सकती है, क्योंकि राज्य सरकार इस मुद्दे पर केंद्र से लगातार संवाद में है। बता दें कि मनरेगा मजदूरी की 100 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती है और बिहार में हजारों श्रमिकों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है।

ग्रामीण इलाकों में रोजगार पाने वाले लाखों परिवारों को इस बैठक से राहत मिलने की उम्मीद है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.