अविनाश की मौत के बाद छात्रों में उबाल, IGIMS पर लापरवाही का आरोप


संवाद 

पटना में एक दर्दनाक हादसे के बाद छात्र अविनाश की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद IGIMS लाया गया अविनाश को बेड की कमी का हवाला देते हुए भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता, तो अविनाश की जान बच सकती थी।

इस पूरे मामले में अब तक अस्पताल प्रशासन की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन अविनाश की मौत ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की तैयारियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.