बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 12 जिलों में यलो अलर्ट, पटना में भी बारिश के आसार


संवाद 

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदला-बदला नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और वज्रपात की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है।

आज प्रदेश के 12 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में भी आज हल्की बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग की सलाह है कि लोग खुले में जाने से बचें, बिजली गिरने की आशंका वाले समय में पेड़ या खंभों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.