हाजीपुर को मिला नया डाकघर, चिराग पासवान ने की निफ्टम खोलने की घोषणा


संवाद 

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को हाजीपुर के कुतुबपुर में नए डाकघर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हाजीपुरवासियों के लिए एक और बड़ी सौगात दी। चिराग पासवान ने घोषणा की कि हाजीपुर में जल्द ही राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान के बनने से न सिर्फ स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। चिराग ने यह भी कहा कि उन्होंने जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें पांच साल से भी कम समय में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि हाजीपुर को राष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.