बांका के 765 प्राथमिक विद्यालयों को मिलेंगे स्थायी प्रधान शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था में होगा सुधार


संवाद 

बांका जिले के 765 प्राथमिक विद्यालयों को पहली बार स्थायी प्रधान शिक्षक मिलने जा रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चयनित 565 शिक्षक बांका जिले के ही हैं, जबकि 200 शिक्षक अन्य जिलों से आए हैं। इनकी नियुक्ति से वर्षों से चली आ रही प्रभार की परंपरा समाप्त होगी और विद्यालयों में प्रबंधन व शैक्षणिक माहौल बेहतर होने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग ने बताया कि विद्यालयों का आवंटन जल्द ही कर दिया जाएगा। इससे शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, छात्रों की निगरानी और विद्यालय संचालन में पारदर्शिता आने की संभावना है।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.