सोमवार को पूर्व और दक्षिण बिहार में खराब मौसम का अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की आशंका


संवाद 

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्व और दक्षिण बिहार के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलने की सलाह दी है। खासकर किसान और खेतों में काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.