बिहार में शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, खत्म होंगे BEO के सभी पद


संवाद 


बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य के सभी 534 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) के पद समाप्त करने का फैसला किया है। इन पदों के स्थान पर अब सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की नियुक्ति की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार, AEDO को स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। खास बात यह है कि इन अधिकारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोन्नति दी जाएगी और भविष्य में उन्हें शिक्षा विकास पदाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि इस बदलाव से शिक्षा व्यवस्था अधिक जवाबदेह और परिणाममुखी होगी। साथ ही विद्यालयों की निगरानी और गुणवत्ता सुधार की प्रक्रिया और मजबूत होगी।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.