महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर कांग्रेस-राजद के बीच तकरार तेज


संवाद 

बिहार में महागठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर खींचतान बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने साफ कहा है कि चुनाव के बाद जब महागठबंधन को बहुमत मिलेगा, तभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब राजद खेमे से लगातार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा मानने की बात की जा रही है। कांग्रेस के इस बयान से साफ हो गया है कि पार्टी अभी किसी एक नाम पर सहमति नहीं जता रही है, जिससे दोनों दलों के बीच तालमेल की चुनौती और गहरी हो गई है।

महागठबंधन की एकता और रणनीति पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.