चुनाव चिह्न दुरूपयोग मामले में VIP संरक्षक मुकेश सहनी और अध्यक्ष संतोष सहनी को नोटिस


संवाद 

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता और भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा द्वारा दायर एक परिवाद में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संरक्षक मुकेश सहनी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

यह मामला चुनाव चिह्न "नाव" के दुरूपयोग से जुड़ा है। ओझा का आरोप है कि दोनों नेताओं ने जानबूझकर पार्टी के पंजीकृत चुनाव चिह्न का फर्जीवाड़ा कर दुरुपयोग किया है। मामले की सुनवाई मुजफ्फरपुर कोर्ट में हो रही है और दोनों को आगामी 6 मई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

इस केस से राजनीतिक गलियारों में हलचल है और VIP की कानूनी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.