तांती समाज को आरक्षण दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे: ई. आईपी गुप्ता


संवाद 

पटना में आयोजित अखिल भारतीय पान महासंघ की महारैली में बड़ा राजनीतिक ऐलान किया गया। इस मौके पर ई. आईपी गुप्ता ने घोषणा की कि तांती (ततवां) समाज को आरक्षण दिलाने के लिए वे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि 1967 के संशोधन विधेयक को लोकसभा में पास कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि समाज को उसका हक मिल सके। इस कार्यक्रम में इंडियन इंक्लाब पार्टी के नामकरण की भी घोषणा की गई, जिसे तांती समाज का व्यापक समर्थन मिला।

रैली के दौरान समाज के नेताओं ने कहा कि अब आरक्षण की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और इसके लिए देशभर में जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.