पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल जन सुराज में शामिल, नीतीश कुमार को झटका


संवाद 

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है। पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल ने जन सुराज पार्टी में शामिल होकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम किया है और पांच बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

जन सुराज पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने अपने चुनावी क्षेत्र वैशाली के लिए रवाना हो गए, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वृषिण पटेल का यह कदम जदयू के लिए एक बड़ा झटका है और आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.