रक्सौल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से नेपाल में घुसने की कोशिश में पकड़ा गया

संवाद 


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल बॉर्डर से एक अमेरिकी नागरिक को इमिग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय एटान नाम के युवक के रूप में हुई है, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था और नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, इमिग्रेशन अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और पूछताछ में सामने आया कि उसके पास न तो वैध वीजा था और न ही नेपाल में प्रवेश के लिए जरूरी कागजात। उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, एटान भारत में कब और कैसे आया, वह कितने दिनों से यहां रह रहा था और उसका उद्देश्य क्या था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले में सक्रिय हो गई हैं और उसकी पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

सीमा से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.