सीबीआई ने आयकर उप आयुक्त और सहयोगी को किया गिरफ्तार, फेसलेस योजना को विफल करने का आरोप

संवाद 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आयकर विभाग के उप आयुक्त विजेंद्र और उनके सहयोगी पश्चिम चंपारण निवासी दिनेश कुमार अग्रवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर आयकर निर्धारण की फेसलेस योजना को विफल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार अग्रवाल वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। जांच एजेंसी ने उन्हें इस योजना का दुरुपयोग करने और इसमें भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई पहले ही 6 फरवरी 2025 को दिल्ली, मुंबई, ठाणे, पश्चिम चंपारण, बेंगलुरू और केरल में छापेमारी कर चुकी है। जांच में मिले सबूतों के आधार पर अब यह गिरफ्तारी की गई है।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने मिलकर आयकर निर्धारण प्रक्रिया में गड़बड़ी कर बड़े पैमाने पर वित्तीय लाभ उठाने की कोशिश की थी। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.