सासाराम में पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, दो पुलिसकर्मी और एक महिला घायल


संवाद 

सासाराम। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस एक वांरटी को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस झड़प में एक स्थानीय महिला भी घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया और इलाके में शांति कायम की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पत्थरबाजी करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वांरटी की तलाश जारी है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.