दरभंगा में वज्रपात से बुजुर्ग की मौत, खेत में काम कर रहे थे जवाहर चौपाल


संवाद 


दरभंगा। जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लदहो कटैया गांव में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान स्व. लखन चौपाल के पुत्र जवाहर चौपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान जवाहर चौपाल खेत में काम कर रहे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.