दरभंगा। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आतंकवाद और पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मोहम्मद कासिम उर्फ नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके नेटवर्क की तह तक जाने के लिए झारखंड पुलिस की एक टीम दरभंगा पहुंच चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर मोहल्ले से हुई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव का निवासी है। उसके पास से बरामद पासपोर्ट में भी उसका जन्म स्थान दरभंगा के पैतृक घर को बताया गया है।
सोशल मीडिया पर उसने लिखा था—"शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा। अल्लाह की तुम लोगों पर हमेशा रहमत बरसे। आमीन, आमीन।" यह पोस्ट वायरल होते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और झारखंड पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
अब दरभंगा पहुंची पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है। उसके पुराने संपर्क, स्थानीय सहयोगी और संभावित नेटवर्क की तलाश की जा रही है। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव में भी पूछताछ और छानबीन चल रही है।
इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से देश विरोधी मानसिकता फैलाने वाले लोग समाज में कैसे घुले-मिले हैं।
राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें Mithila Hindi News के साथ।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार