बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा, 23 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी


संवाद 

बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में आज तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति आगामी 7 मई तक बनी रह सकती है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर किसानों और खुले क्षेत्रों में रहने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

7 मई के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है और तापमान में तेजी से वृद्धि देखी जा सकती है। गर्मी का असर एक बार फिर से तेज हो सकता है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.