ओवैसी की बिहार में सियासी दस्तक तेज, 4 मई को मोतिहारी और गोपालगंज में करेंगे सभा


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपना अभियान तेज कर दिया है। सीमांचल से चुनावी दौरे की शुरुआत करने के बाद अब ओवैसी की नजर मिथिलांचल और सारण क्षेत्र पर है। जानकारी के अनुसार, ओवैसी 4 मई को मोतिहारी के ढाका और गोपालगंज में जनसभाएं करेंगे।

ओवैसी की यह रणनीति साफ दिखाती है कि वे इस बार केवल सीमांचल तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि बिहार के नए इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। एआईएमआईएम आगामी चुनाव में अधिक सीटों पर दावेदारी और गठजोड़ की संभावनाओं को देखते हुए पहले से ही सक्रिय हो चुकी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओवैसी की ये सभाएं कई सीटों पर समीकरण बदल सकती हैं, खासकर जहां मुस्लिम और पिछड़े वर्ग का प्रभाव अधिक है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.