उत्तर बिहार के लीची किसानों को राहत, बापूधाम-अहमदाबाद एक्सप्रेस में मिलेगी पार्सल सुविधा


संवाद 

उत्तर बिहार के लीची उत्पादकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। रेलवे ने बापूधाम-अहमदाबाद एक्सप्रेस की पार्सल स्पेस का दो साल के लिए ठेका दे दिया है, जिससे न केवल रेलवे को करीब 2.02 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है, बल्कि इससे उत्तर बिहार के लीची किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

इस पहल से अब किसान अपनी लीची को सुरक्षित, तेज और सस्ते तरीके से गुजरात और पश्चिम भारत के बाजारों तक पहुंचा सकेंगे। इससे उनके मुनाफे में इजाफा होने की संभावना है।

इसके अलावा, रेलवे की ओर से लीची सीजन के दौरान पवन एक्सप्रेस और अंत्योदय एक्सप्रेस में अतिरिक्त VPH (Parcel Van) जोड़ने की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे किसानों को अधिक स्पेस और सुविधा मिल सके।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.