पटना-गया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर में 3 की मौत


संवाद 

जहानाबाद जिले से दुखद खबर सामने आई है। पटना-गया हाईवे पर शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब बारातियों से भरी एक बस की सीधी टक्कर एक ट्रक से हो गई।

घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल से ट्रक और बस को हटाकर यातायात बहाल किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और कोहरे के कारण दृश्यता में कमी को वजह माना जा रहा है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.