भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए विशेष निर्देश


संवाद 

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए बिहार के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बॉर्डर से सटे इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहना होगा।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल (शनिवार) को सीमांचल इलाके में एक अहम बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, राहत प्रबंधन और खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में सीमावर्ती जिलों के डीएम, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

राज्य सरकार ने बॉर्डर पर पुलिस गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.