समस्तीपुर में बैंक लूट, अपराधियों ने 5 करोड़ का सोना और 15 लाख नकद लूटा


संवाद 

बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। बुधवार दोपहर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 5 करोड़ रुपये का सोना और 15 लाख रुपये नकद लूट लिया।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?
सूत्रों के अनुसार, हथियारों से लैस 5-6 अपराधी बैंक में दाखिल हुए और स्टाफ को बंधक बना लिया। उन्होंने कैश काउंटर और लॉकर से भारी मात्रा में सोना और नकदी लूट ली।
वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

पुलिस कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शहर में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

इस घटना ने जिले में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.