‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले आरजेडी सांसद मनोज झा – सेना के शौर्य को बारंबार प्रणाम


संवाद 

पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने सेना के पराक्रम की सराहना की है।

मनोज झा ने कहा, “एक जिम्मेदार मुल्क के रूप में भारत ने अपने झंडे का मान और ऊंचा किया है। यह भारतीय सेना के पराक्रम का अवसर है। पूरा देश सेना के इस कदम के पक्ष में खड़ा है।” उन्होंने आगे कहा, “सेना के शौर्य के नाम उनको बारंबार प्रणाम।”

आरजेडी सांसद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश भर में इस ऑपरेशन को लेकर देशभक्ति और गर्व की भावना देखने को मिल रही है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.