गोपालगंज में डेयरी फार्म खोलने पर किसानों को मिल रही है 50% तक सब्सिडी, SC/ST को 75% अनुदान


संवाद 

गोपालगंज जिले के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार डेयरी फार्म खोलने पर किसानों को 50% तक का अनुदान दे रही है। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) के किसानों को 75% तक की सब्सिडी दी जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य गांवों में रोजगार बढ़ाना और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देना है। योजना के तहत किसानों को डेयरी फार्मिंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें गुजरात और हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों में भेजा जाएगा ताकि वे आधुनिक डेयरी तकनीक सीख सकें।

इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों को जिला गव्य पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की पूरी जानकारी सरकारी कार्यालय या गव्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

किसानों से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.