पटना के बाकरगंज में दो बम धमाके, इलाके में मची अफरातफरी; एक बच्ची घायल


संवाद 

राजधानी पटना के बाकरगंज मोहल्ले में शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक दो बम धमाकों से सनसनी फैल गई। धमाकों की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

इस हादसे में एक बच्ची घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामान भी जब्त किए गए हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि मामला गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.