भारत-नेपाल सीमा पर म्यांमार के 6 युवक गिरफ्तार, बिना वीजा-पासपोर्ट मिजोरम में रह रहे थे


संवाद 

किशनगंज से सटे बंगाल के पानी टंकी इलाके में SSB (सशस्त्र सीमा बल) ने म्यांमार के 6 युवकों को हिरासत में लिया है। ये सभी 2022-23 के दौरान बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश किए थे और तब से मिजोरम में रहकर बाइबल की पढ़ाई कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, छुट्टियों के दौरान वे अन्य भारतीय और नेपाली छात्रों के साथ सिलीगुड़ी घूमने आए थे। इसी दौरान जब वे भारत-नेपाल सीमा के पास पहुंचे तो एसएसबी ने उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पूछताछ की और फिर उनके दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें वे अवैध रूप से भारत में रहने के दोषी पाए गए।

फिलहाल सभी युवकों को किशनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है और विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इन युवकों के भारत में रहने और आने के पीछे कोई संदिग्ध मकसद तो नहीं था।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.