लखीसराय: खराब प्रदर्शन वाले मुखिया और सचिवों पर गिरेगी गाज, डीडीसी ने जताई नाराजगी


संवाद 

लखीसराय जिले में छठे वित्त आयोग की राशि खर्च नहीं करने और योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीडीसी नीरज कुमार ने खराब प्रदर्शन करने वाले मुखिया और पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है।

उन्होंने सोलर लाइट और पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा ई-कोर्ट पोर्टल पर केस दर्ज नहीं करने वाले सचिवों को भी फटकार लगाई गई है और उन्हें समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीडीसी ने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायतों को मिली राशि का सही इस्तेमाल नहीं करना और योजनाओं में ढिलाई जनता के साथ विश्वासघात है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.