बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, पटना में BLA-2 का प्रशिक्षण शनिवार से शुरू


संवाद 

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) को शनिवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, सरदार पटेल मार्ग (मैंगल्स रोड) में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है और इसके लिए मास्टर ट्रेनरों की तैनाती भी कर दी गई है।

प्रशिक्षण में बीएलए-2 को मतदाता सूची से संबंधित कार्य, सुधार प्रक्रिया, नामांकन सत्यापन सहित चुनावी कार्यों की बारीक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे चुनाव प्रक्रिया में पार्टी का प्रतिनिधित्व बेहतर ढंग से कर सकें।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.