भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पूर्णिया में सीएम नीतीश की उच्च स्तरीय बैठक, सीमा सुरक्षा पर गहन चर्चा


संवाद 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। इस बैठक में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पुलिस महानिरीक्षक, चुनापूर एयरबेस के अधिकारी, और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, लोगों की सतर्कता, और संभावित आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अलर्ट मोड में कार्य करें और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं।

सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.