बिहार बोर्ड की मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 14 मई से


संवाद 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 14 मई से 16 मई तक किया जाएगा। इस दौरान कुल 62,273 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

मूल्यांकन कार्य के लिए मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया और सारण में केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने मूल्यांकन में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी है और संबंधित जिलों को सभी आवश्यक निर्देश भी भेज दिए गए हैं।

परीक्षा समिति ने सभी शिक्षकों से समय पर मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होने और कार्य को निष्पक्ष रूप से संपन्न करने की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द परिणाम घोषित किए जा सकें।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.