ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बिहार में उत्साह, अररिया में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा


संवाद 

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बिहार में भी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में अररिया जिले में कांग्रेस पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बन गया। कांग्रेस नेताओं ने सेना की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हर नागरिक एकजुट है।

यात्रा के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.